Explore

Search

July 27, 2026 12:41 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा ने किया भट्ठा श्रमिकों को ऊनी वस्त्र एवं खाद्य सामग्री का वितरण

इटावा। भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा इटावा के द्वारा शाखा के वरिष्ठ सदस्य तथा प्रांतीय प्रभारी संस्कार श्री केके त्रिपाठी के संयोजन में शुक्रवार को राजा का बाग ( पुलिस चौकी ) के पास स्थित नाथ ईंट भट्ठा पर काम करने वाली मजदूर महिलाओं को ऊनी शॉल तथा उनके बच्चों को बिस्किट टॉफी का वितरण किया गया।

इस अवसर पर शाखा के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र कुमार दीक्षित ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि परिषद के पांच सूत्रों में “सेवा” कार्य के तहत आज भयंकर शीत से बचाव हेतु नाथ ईंट भट्ठा पर कार्यरत करीब पांच दर्जन महिला श्रमिकों को केके त्रिपाठी की पुत्री दामाद पल्लवी मिश्रा, धीरज मिश्रा के सहयोग से परिषद की महिला सदस्य श्रीमती सुशीला तिवारी, श्रीमती सीता मिश्रा तथा श्रीमती शीला त्रिपाठी के द्वारा ऊनी शॉल का वितरण किया गया। इसके साथ ही शाखा की तरफ से श्रमिकों के सैकड़ों बच्चों को प्यार दुलार के साथ टॉफी एवं बिस्किट बांटे गए।

इस अवसर पर भट्ठा स्वामी जितेंद्र यादव ने परिषद सदस्यों का स्वागत किया। शाखा के अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित ने सभी का आभार जताया। संचालन आचार्य महेश चंद्र तिवारी ने किया।

 

इस अवसर पर शाखा के सचिव महेश कुमार बाथम, कोषाध्यक्ष सीबी मिश्रा, एस एन दुबे, विनोद त्रिपाठी, राजनरायन चौधरी, रामौतार शर्मा, डा. जेके तिवारी, विनय कुमार पाण्डेय, घनश्याम तिवारी, विजय प्रकाश यादव, रघुवीर यादव, सुधीर मिश्र, दिनेश राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर