Explore

Search

November 25, 2026 7:38 pm

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

इस्लामिया के छात्र बख्तियार का राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में हुआ चयन

इटावा।जनपद के एच एम एस इस्लामिया इण्टर कॉलेज इटावा के छात्र बख्तियार का चयन राष्ट्रीय विद्यालई क्रिकेट टीम में हो गया है। इस उपलब्धि से इस्लामिया कालेज में हर्ष की लहर दौड़ गई।

इस्लामिया कालेज के होनहार छात्र बख्तियार चौदह वर्ष से कम स्कूली बालकों की टीम के साथ आगामी 19 से 24 जनवरी तक सीकर राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में सहभागिता करेंगे। इस्लामिया इण्टर कॉलेज के प्रबंधक मुहम्मद अल्ताफ तथा प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने इसे कॉलेज की उपलब्धि बताते हुए छात्र बख्तियार को बधाई दी है। गौरतलब बात यह है कि इस टीम में अधिकांश छात्र स्पोर्ट्स कॉलेज अथवा हॉस्टल के हैं, इसमें बख्तियार का चयन एक इण्टर कॉलेज से होना बड़ी बात है। इस्लामिया इंटर कॉलेज ने हॉकी के क्षेत्र में अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में कालेज के क्रीड़ा शिक्षक नाजिश इकबाल, मुहम्मद शाहिद आदि प्रमुख हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]