Explore

Search

July 26, 2026 12:38 pm

लेटेस्ट न्यूज़

झोपड़ी में आग लगने से 15 बकरियों की जलकर मौत

इकदिल। क्षेत्र में झोपड़ी में आग लगने से 15 बकरियों की जलकर मौत हो गई। गांव शेखपुर जखोली के रहने वाले हरिशंकर पुत्र रामभरोसे गुरुवार सुबह सर्दी में झोपड़ी में आग सेंक रहे थे। उसके बाद उनकी पत्नी भी आग से हाथ सेंकती रही कुछ देर बाद आग को बुझाकर पास में बने अपने घर चाय पीने चले गए , कुछ देर बाद झोपड़ी में आग लग गई सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बाल्टियों से आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया देखते ही झोपडी में बंधी बकरियां बकरे समेत 15 पशुओं की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। पशुपालन हरिशंकर ने वह तड़के सुबह ठंड से बचने के लिए झोपडी में आग जलाई थी। तभी कुछ समय बीतने के आग पर पानी डालकर बुझा दिया और घर चले गए थे झोपड़ी में आग कैसे लगी किसी कोई जानकारी नही है। हरिशंकर के बेटे अरुण ने बताया घर बनने के चलते घर का सारा ग्रस्ति का सामान इसी झोपडी रखा हुआ था जोकि जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर