Explore

Search

July 28, 2026 2:26 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जुलूस मे 108 फुट की विशाल जैन ध्वजा को नगर मे कराया भम्रण

इटावा- धर्म नगरी इटावा में आज एक ऐतिहासिक एवं मंगलमय क्षण देखने को मिला। आचार्य श्री108 वसुनंदी मुनिराज के परम शिष्य, जैन धर्म के प्रभावशाली संत पूज्य उपाध्याय श्री 108 वृषभानंद जी महाराज ससंघ (5 पिच्छी) का बटेश्वर से पदबिहार करते हुए आगमन हुआ। मंगलवार को पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, नशिया जी से भव्य मंगल प्रवेश एवं आगवानी जुलूस निकाला गया।

आगवानी जुलूस नशिया जी मंदिर से प्रारंभ होकर टिक्सी मंदिर, बजरिया, छैराहा पचराहा, राजागंज चौराहा, रंगलाल चौराहा होते हुए महावीर मार्ग स्थित लालपुरा जैन मंदिर पहुँचा। मार्ग में श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के पाद प्रक्षालन, आरती एवं वंदना कर भक्ति कर स्वागत किया।

इस भव्य जुलूस की विशेष शोभा 108 फुट की विशाल ध्वजा रही, जो नगर भ्रमण के दौरान सभी के आकर्षण का केंद्र बनी। मुनि श्री मंदिर श्रीजी के दर्शकों किये इसके मंगल प्रवचन किये गये।

कार्यक्रम में भक्त जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार वैभव जैन रिषभ जैन अर्पित जैन विक्की जैन सौरम जैन अभिषेक जैन चीता सौरभ जैन पोद्वार सुशील जैन बाबा चौ स्वदेश जैन अनूप जैन राजू जैन नैने जैन विनोद जैन बोनू जैन मुन्ना जैन विक्की जैन अकिंत जैन शुभम जैन हीरा ,पूजा जैन शालनी जैन शोभा जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला-पुरुष, बच्चे एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। और धर्म लाभ अर्जित किया। मंच का संचालन महावीर प्रसाद जैन ने किया।पूरा नगर गुरुदेव के पावन आगमन पर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर