Explore

Search

July 10, 2026 10:54 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा पुलिस (थाना चौबिया) द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत थाना चौबिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जाकर जागरुकता कार्यक्रम किया गया आयोजित, हेल्पलाइन नंबरों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

इटावा: वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार, 12 बोर की पौनिया व कारतूस बरामद

इटावा। जनपद के थाना बिठौली क्षेत्र से असलाह दिखाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के सीधे पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

 

मामले का विवरण

 

· पंजीकृत अभियोग: मु०अ०सं० 01/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना बिठौली।

· गिरफ्तार अभियुक्त: रामवीर पुत्र महिपाल सिंह, निवासी ग्राम बंसरी, थाना बिठौली, जनपद इटावा।

· बरामदगी:

1. 01 अवैध पौनिया (12 बोर)

2. 02 अवैध जिंदा कारतूस (12 बोर)

 

पुलिस टीम ने दिखाई कार्यवाही की तेज रफ्तार

 

वीडियो वायरल होने के बाद निरीक्षक श्री राजेन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त का सुराग लगाया और उसे गिरफ्तार किया। इस दौरान उससे अवैध हथियार व कारतूस भी बरामद किए गए।

 

प्रशासन का सख़्त रुख

 

इटावा पुलिस प्रशासन ने इस मामले में सोशल मीडिया के माध्यम से हथियारों की दिखावे की घटनाओं पर कड़ी नजर रखने तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है। अभियुक्त को विधि विरुद्ध अस्त्र-शस्त्र रखने एवं सोशल मीडिया पर अवैध प्रदर्शन करने के आरोप में कानूनी कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया गया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर