Explore

Search

June 13, 2026 10:37 am

लेटेस्ट न्यूज़

“स्वच्छता का नया साल: इटावा में मंदिर-मस्जिद से लेकर हर वार्ड तक, सफाई अभियान में जुटी नगर पालिका इटावा”

इटावा, 01 जनवरी 2026:नए साल के सुबह की पहली किरण के साथ ही इटावा शहर ने साफ-सफाई और स्वच्छता के नए संकल्प के साथ दिन की शुरुआत की। इटावा नगर पालिका परिषद ने नववर्ष के उपलक्ष्य में शहर के प्रत्येक वार्ड और हर मंदिर-मस्जिद के बाहर विशेष सफाई अभियान चलाया। नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति संटू गुप्ता ने स्वयं मौके पर पहुँचकर कर्मचारियों को निर्देश दिए और नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

श्रीमती गुप्ता ने कहा, “सफाई सिर्फ व्यवस्था नहीं, सेवा और संस्कार है। हमारा संकल्प ‘स्वच्छ भारत’ को साकार करने का है, इसलिए इस नए साल की शुरुआत हमने शहर की स्वच्छता और सुंदरता को निखारने के साथ की है।”

इस अभियान के तहत सभी वार्डों में मंदिर-मस्जिद समेत सार्वजनिक स्थलों पर चूने की पुताई की गई, कूड़ा-कचरा हटाया गया और परिसरों को स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकारी बनाया गया। नगर पालिका के कर्मचारी सुबह से ही विशेष रूप से तैनात रहे और लोगों से सहयोग की अपील करते रहे।

इस पहल को नागरिकों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। वार्ड सदस्यों और स्थानीय संगठनों ने भी सफाई कार्य में हाथ बँटाया। अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि यह अभियान नववर्ष तक सीमित न रहकर, पूरे वर्ष निरंतर चलाया जाएगा।

नगर पालिका इटावा का यह कदम न केवल स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है, बल्कि सामुदायिक सद्भाव और सांस्कृतिक स्थलों की गरिमा बढ़ाने का संदेश भी देता है। इटावा में इस नए साल की शुरुआत सफाई, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के नए मंत्र के साथ हुई है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर