Explore

Search

November 25, 2026 11:33 am

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

महाकुंभ में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर सबने चढ़ाए थे फूल,माघ मेले में इस बार नहीं लगेगी प्रतिमा

प्रयागराज।पौष पूर्णिमा से प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर माघ मेले का आयोजन होता है।यह महाशिवरात्रि तक चलता है। ऐसे में साल 2026 में यह आयोजन 3 जनवरी से होने जा रहा है,जो 15 फरवरी तक चलेगा।इस बार माघ मेले में समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा नहीं लग सकेगी।मेला प्राधिकरण ने मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान संस्था को नोटिस जारी किया है।प्राधिकरण का कहना है कि साधु-संत ने इसे माघ मेले की परंपराओं के विरुद्ध बताते हुए आपत्ति जताई है।

 

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को 1 जनवरी को माघ मेले में पहुंचकर शिविर का उद्घाटन और मुलायम सिंह यादव की मूर्ति का लोकार्पण करना था,लेकिन इससे पहले ही प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान संस्था को नोटिस जारी किया है,जिसमें इसे धार्मिक परंपराओं के विरुद्ध बताया है।ये नोटिस कल 30 दिसंबर को ही शिविर पर चस्पा कर दी गयी है।बता दें कि इस साल हुए महकुंभ में भी इस संस्था ने शिविर में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा लगाई थी।सैकड़ों लोग रोजाना पहुंचते थे।हालांकि पूरे मेले के दौरान मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा लगी हुई थी और कोई विरोध नहीं हुआ था।

 

नोटिस में कहा गया है कि ऐसी जानकारी मिली है कि धर्म और आस्था के मेले में गैर धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रम किए जाने की तैयारी है।यह माघ मेले की परंपराओं के खिलाफ है, इसे लेकर संत महात्मा भी आपत्ति जता रहे हैं।इसके साथ ही मेले की व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों ने शिविर के संचालक सपा नेता संदीप यादव को मौखिक तौर पर जानकारी भी दे दी है।प्राधिकरण ने इस संबंध में शिविर के आयोजकों से जवाब मांगा है।नोटिस में ये भी साफ कहा गया कि आयोजकों ने अगर संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो शिविर का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।

 

शिविर के आयोजक सपा नेता संदीप यादव 2022 में प्रयागराज से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।संदीप ने इस बारे में मेला प्राधिकरण को जवाब भी दे दिया है,जिसमें कहा गया है कि कोई स्पष्ट तथ्य दिए बिना आशंका जताई गई है, जो कि सिर्फ अनुमानों पर आधारित है और यह गलत है।

 

माघ मेले में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा को लेकर हुए विवाद के बाद अब ऐसा लगता है कि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का एक जनवरी को माघ मेले में आने का कार्यक्रम स्थगित हो सकता है या फिर शिविर को फिलहाल मुलायम सिंह यादव की मूर्ति के बिना ही शुरू किया जा सकता है।शिविर से जुड़े लोगों का कहना है कि मेला प्राधिकरण सियासी दबाव में इस तरह नोटिस जारी कर रहा है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]