Explore

Search

July 10, 2026 11:10 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा पुलिस (थाना चौबिया) द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत थाना चौबिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जाकर जागरुकता कार्यक्रम किया गया आयोजित, हेल्पलाइन नंबरों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

जनपद प्रर्दशनी के तत्वावधान में सदर विधायक ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन,

इटावा- जनपद प्रर्दशनी के तत्वावधान में जीआईसी मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने किया आज पहला मैच एस एम जी आई और लखनऊ की टीम के मध्य हुआ, कार्यक्रम संयोजक इटावा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सर्वेश सिंह चौहान ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का शाल , माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर नुमाइश कमेटी के जनरल सेक्रेटरी एसडीएम सदर श्री विक्रम सिंह राघव और जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री सर्वेन्द सिंह चौहान का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया,

मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिला कर परिचय प्राप्त किया

जनपद प्रदर्शनी एवं इटावा महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट संयोजक- ईसीए अध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान जी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में ऑल इंडिया की 12 टीमें प्रतिभाग़ करेगी।। जिसमें इटावा की यूथ क्रिकेट अकादमी और SMGI क्रिकेट क्लब और ऑल इंडिया की कानपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, नोएडा,दिल्ली , प्रयागराज,फिरोजाबाद, लखनऊ की टीमें प्रतिभाग़ करेंगी।

टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹100000 की नगद धनराशि और उपविजेता टीम को 51000 की नगद धनराशि दी जाएगी साथ ही मैन ऑफ द सीरीज में ₹11000 की धनराशि और बेस्ट बॉलर को 5100 की नगद धनराशि दी जाएगी। साथ ही अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिये जाएगे ।

आज उद्घाटन के दौरान व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, इरशाद मेव, कामिल कुरैशी, हाजी शेख आफताब, रियाज अब्बासी, सुनील कुशवाहा, धर्मेन्द्र यादव, आफताब भाई, शंशाक पाठक, गुलजार अहमद गामा , चित्रा परिहार, श्याम चौधरी सहित आयोजक मंडल के लोग मौजूद रहे

उद्घाटन मैच में एस एम जी आई ने लखनऊ की टीम को हराया

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर