Explore

Search

July 13, 2026 5:50 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा सफारी पार्क में नए साल की धूम: स्क्रैच कूपन पर मिलेंगे सैकड़ों उपहार, तेंदुओं की खुली सफारी होगा आकर्षण

इटावा, 29 दिसंबर। नव वर्ष 2025 के स्वागत के लिए इटावा सफारी पार्क ने खास तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। इस बार पर्यटक न सिर्फ शेर, भालू, हिरण और मृग की सफारी का आनंद लेंगे, बल्कि पहली बार तेंदुओं को भी खुले में विचरण करते हुए देख सकेंगे।

 

पार्क प्रशासन नव वर्ष पर आने वाले हर पर्यटक का स्वागत एक विशेष ग्रीटिंग कार्ड देकर करेगा। साथ ही, हर टिकट के साथ एक स्क्रैच कूपन भी दिया जाएगा। इसे स्क्रैच करने पर अंकित उपहार तुरंत पर्यटक को प्रदान किया जाएगा। इस नए सिस्टम के तहत सैकड़ों आकर्षक उपहार पर्यटकों का इंतज़ार कर रहे हैं। पिछले वर्ष लॉटरी सिस्टम से उपहार बाँटे गए थे।

यातायात की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में बसों का प्रबंध किया गया है, ताकि सफारी भ्रमण सहज और यादगार बन सके। पार्क का उद्देश्य है कि नव वर्ष का पहला दिन परिवारों के लिए एक उत्सव के रूप में स्मरणीय बन जाए।

(डॉ विनय कुमार सिंह)

उप निदेशक, इटावा सफारी पार्क, इटावा

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर