Explore

Search

November 2, 2026 2:41 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

दरगाह वारसी से उठा परचमे फेरी मोलाये कायनात 

इटावा हर साल की तरह इस साल भी मौलाये कायनात हजरत अली की पैदाइश की खुशी में चंद्र दर्शन के उपरांत आयोजक चौधरी मुमताज ने इमाम बारगाह दरगाह हजरत अबुल हसन शाह वारसी के सेक्रेटरी हनी वारसी की सर परस्ती में सायं काल फेरी (झंडा )परचम मौलाये कायनात ईशा की नमाज के बाद उठाया गया जुलूस में मौलाना अनवारूल हसन ने भी शिरकत की यह फेरी (झंडा )परचम मौला अली अपने परंपरागत शानो शौकत के साथ दरगाह शरीफ से चिड़िमार , शाहकमर ,कटरा पुर्दल खान, मेवाती मोहल्ला, उई स्टेशन रोड, इस्लामिया कॉलेज ,नौरंगाबाद चौराहा, तिकोनिया, पक्की सराय, नगर पालिका चौराहा, जिला परिषद चौराहा ,कोतवाली चौराहा, पचराहा ,चौखड कुआ, बलदेव चौराहा, तहसील चौराहा ,सिंगल वाली मस्जिद, साबितगंज चौराहा , नया शहर , हुसैनी फूल चौराहे, पर (झंडा) रोहण के साथ समाप्त हुआ जुलूस का जगह-जगह अकीदत मनदो ने फूलमालाओं वा शाल उड़ाकर स्वागत किया जुलूस में हाफिज अशहर कादरी,फलाउल हसन चिश्ती,अहमद निजामी,शावेज वारसी, इन्तिजार अहमद खान,तालिब वारसी ठाकुर‌ पेन्टर,वाई के शफी, सुब्हान निजामी,अल्तमश, फ़राज़, जुगनू खान,सलमान वारसी,अमीर हसन, मन्नान चिश्ती, गुड्डू अब्बासी, गुड्डू खलीफा, अमन बरकाती, चेतन, सचिन वारसी,शाहनवाज वारसी, नाजिम वारसी आदि लोक शामिल रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर