Explore

Search

November 2, 2026 1:37 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

December 23, 2025
Mohammed irfan

“वैज्ञानिक प्रतिभा दिखाकर बच्चों ने बढ़ाया इटावा महोत्सव का मान”

150 मॉडल हुए चयनित, छात्र संख्या के आधार पर महोत्सव का सबसे सफल आयोजन रहा विज्ञान मेला    इटावा महोत्सव प्रर्दशनी पंडाल में मंगलवार को

Read More »
Mohammed irfan

टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में 60 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

इटावा/ महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वाधान में टेबिल टेनिस प्रतियोगिता ज्योतिबा फुले स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग

Read More »
Mohammed irfan

“चौधरी चरण सिंह के रास्ते पर चलने का लिया संकल्प”

इटावा। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती (किसान दिवस) के अवसर पर समाजवादी पार्टी (सपा) के इटावा जिला कार्यालय पर एक विचार

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर