Explore

Search

April 20, 2026 9:26 pm

स्वतंत्रता सेनानी सम्मेलन के लिये सेनानी आश्रितों को निमन्त्रण पत्र देकर आमंत्रित किया

सम्मेलन में शहीदों एवं सेनानियों के वंशज होंगे मौजूद : आकाशदीप जैन

इटावा। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में 28 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन की तैयारियां को लेकर एक बैठक स्वतंत्रता सेनानी भवन पक्का तालाब पर रविवार को हुई। स्वतंत्रता सेनानी सम्मेलन के संयोजक एवं राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन ने बताया कि जिले और प्रदेश के सभी सेनानी व उनके आश्रितों को निमन्त्रण पत्र देकर आमंत्रित किया गया है। बैठक में इटावा जनपद की सभी तहसीलों एवं ब्लाकों से सेनानी आश्रित प्रतिनिधि मौजूद रहे जिनको सम्मेलन को सफल एवं भव्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में सेनानी परिवार के जिलाध्यक्ष निर्मल चन्द्र गुप्ता, महामंत्री इक़बाल हाशमी, कोषाध्यक्ष श्यामल दास गुप्ता, छाया भदौरिया, योगेन्द्र दीक्षित, आनन्द बाबू, सुरेश चन्द्र जाटव, घनश्याम चौधरी, दिनेश बाबू सहित एक सैकड़ा से अधिक सेनानी परिजन मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर