Explore

Search

September 15, 2026 11:11 am

लेटेस्ट न्यूज़

श्यामल सेवा समिति: सेवा प्रतिवेदन भीषण शीतलहर के बीच निराश्रितों को कंबल वितरण

​इटावा बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए ‘श्यामल सेवा समिति’ ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए गरीब और निराश्रित लोगों की मदद का बीड़ा उठाया है। समिति के निर्णय के अनुसार, रविवार को पचावाली चौराहे के पास फुटपाथ और खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

​समिति के सदस्यों ने बताया कि कड़ाके की ठंड में जो लोग बिना गर्म कपड़ों के जीवन यापन कर रहे हैं, उन्हें राहत पहुंचाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। वितरण के दौरान सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

इस सेवा कार्य में समिति की सक्रिय सदस्य स्नेहा पांडे, माला दुबे, नेहा, प्रेमलता, संध्या, अलका, प्रीति शर्मा, प्रतिभा और अंजू ने अपने हाथों से कंबल प्रदान किए।

जन सेवा ही नारायण सेवा है_श्यामला पांडे

भीषण सर्दी को देखते हुए श्यामल सेवा समिति द्वारा आज एक छोटा सा प्रयास किया गया। पचावाली चौराहे के समीप निराश्रित और जरूरतमंद भाइयों-बहनों को कंबल वितरित किए गए।

​इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाली समिति की सभी कर्मठ सदस्यों (स्नेहा पांडे, माला दुबे, नेहा, प्रेमलता, संध्या, अलका, प्रीति शर्मा, प्रतिभा, अंजू) आदि मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर