Explore

Search

September 15, 2026 5:25 am

लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में दिसंबर लगते ही मौसम ने ली करवट,बढ़ी ठिठुरन और गलन,पछुआ हवाएं गिरा सकती हैं रात का पारा,पूर्वानुमान जारी

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में दिसंबर लगते ही मौसम ने करवट ली है।यूपी में फिर से पछुआ हवाओं की वापसी से सोमवार से ठंड बढ़ी है।रविवार को यूपी में दिन भर 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।माैसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में पश्चिमी यूपी में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट के आसार हैं।रविवार को 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बरेली सबसे ठंडा रहा।इटावा में रात का पारा 9.4 डिग्री और नजीबाबाद में 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

 

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो दिनों में उत्तरी पछुआ हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा।ठंड में क्रमश: बढ़ोतरी आएगी। मंगलवार को सुबह तराई समेत ज्यादातर इलाकों में सुबह शाम हल्के से मध्यम कोहरे का असर दिखाई देगा।

 

माैसम विभाग का कहना है कि लखनऊ समेत प्रदेश भर में ठंडी पछुआ के असर से अगले दो-तीन दिनों में दिन व रात के पारे में 2 से 4 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो दिनों में उत्तरी पछुआ हवाओं का असर राजधानी में भी दिखाई देगा। ठंड में क्रमश: बढ़ोतरी आएगी।

 

बता दें कि राजधानी लखनऊ में रविवार को दिन भर तेज पछुआ हवाएं चलीं,जिससे धूप की तपिश कम हुई और दिन के तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट आई। शाम होने तक हवा में अच्छी खासी गलन महसूस की गई और शनिवार के मुकाबले रात भी सर्द रही।रविवार को दिन का तापमान 1.1 डिग्री की गिरावट के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 0.7 डिग्री की बढ़त के साथ 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर