Explore

Search

July 15, 2026 12:02 am

जनता दर्शन:सीएम योगी से फरियादियों ने मांगी आर्थिक मदद,सीएम ने दिखाया बड़ा दिल,अधिकारियों को तुरंत दिए निर्देश

लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में प्रदेश भर से आए पीड़ितों से मुलाकात की।सीएम ने हर पीड़ित के पास जाकर मुलाकात की और उनका प्रार्थना पत्र लिया। सीएम ने समस्याओं के निदान का आश्वासन किया।

 

सीएम योगी ने जिले में तैनात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर समाधान पर विशेष जोर रहे।पुलिस से जुड़े मामलों में निष्पक्षता व पारदर्शिता पूर्वक कार्रवाई पर अधिकारी विशेष ध्यान दें।

 

सोमवार को जनता दर्शन में 42 से अधिक फरियादी पहुंचे। सीएम योगी ने पीड़ितों की समस्याएं जानीं और उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। जनता दर्शन में जमीनी विवाद,राजस्व और पुलिस से संबंधित भी कई मामले आए।

इस पर सीएम ने निर्देश दिया कि पुलिस कार्रवाई निष्पक्षता व पारदर्शिता से सुनिश्चित की जाए।पुलिस आयुक्त, एडीजी, एसएसपी और एसपी जनता की समस्याओं की निगरानी रखें और प्रमुखता से उसके निस्तारण पर ध्यान दें।

 

दो पीड़ितों ने सीएम योगी से अतिरिक्त आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। इस पर सीएम ने दोनों को मदद का आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि सरकार हर पीड़ित की मदद के लिए खड़ी है। चिकित्सा के लिए नियमित रूप से पीड़ितों को आर्थिक मदद की जा रही है। आप भी एस्टिमेट बनवाकर उपलब्ध कराएं, सरकार मदद करेगी।

 

जनता दर्शन में फरियादियों के साथ कुछ बच्चे भी आए थे। सीएम योगी ने बच्चों को अपनत्व से दुलारा और उन्हें चॉकलेट दी।सीएम ने कुछ बच्चों का हालचाल भी जाना। सीएम ने उन्हें मन लगाकर पढ़ने और खूब नाम करने का आशीर्वाद दिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर