Explore

Search

September 15, 2026 11:39 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा पुलिस ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई, वरिष्ठ अधीक्षक ने किया सम्मानित

इटावा, 30 नवंबर 2025: पुलिस विभाग में दीर्घकालीन और समर्पित सेवा देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में एक भावभीना विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

इस समारोह मेंसेवानिवृत्त हो रहे पुलिस उपाधीक्षक श्री अतुल प्रधान, मोटर ऑपरेटर चालक श्री मोहम्मद आरिफ एवं मोटर ऑपरेटर सिपाही श्री रामसेवक को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्मृति चिन्ह, घड़ी, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

“निसंकोच संपर्क करें” – वरिष्ठ अधीक्षक

श्रीश्रीवास्तव ने सेवानिवृत्त साथियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर वे बिना किसी संकोच के पुलिस विभाग से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने इन अधिकारियों व कर्मचारियों की दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।

 

सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारी:

 

· पुलिस उपाधीक्षक अतुल प्रधान

· मोटर ऑपरेटर चालक मोहम्मद आरिफ

· मोटर ऑपरेटर सिपाही रामसेवक

इस मौके पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने साथियों को शुभकामनाएं दीं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर