Explore

Search

July 27, 2026 12:49 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा में नशे में धुत ड्राइवर की कार ने शादी से लौट रहे परिवार की गाड़ी को मारी टक्कर

इटावा : शनिवार रात देर रात इटावा थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में एक परिवार के साथ सवार कार को एक नशे में धुत ड्राइवर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग घायल हो गए घटना रात करीब 3 बजे तहसील चौराहे के पास की है पीड़ित परिवार रामलीला रोड से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था जैसे ही उनकी गाड़ी तहसील चौराहे से मुड़कर बलदेव चौराहे की ओर जाने लगी, पीछे से आ रही एक कार, जिसे एक नशे में धुत व्यक्ति चला रहा था, ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि परिवार की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तत्काल कार्रवाई और हालात सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को देखभाल के लिए छोड़ दिया गया।नशे की हालत में गाड़ी चला रहे संदिग्ध ड्राइवर को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया देर रात तक दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियां घटनास्थल पर ही पड़ी रहीं, जबकि परिवार के सदस्य अपने घर नहीं जा पाने के कारण काफी परेशान नजर आए।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर