Explore

Search

November 3, 2026 3:41 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

November 21, 2025
Mohammed irfan

यूपी सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने पार्टी के दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का जाकर किया हालचाल, कुशलक्षेम जाना

इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं जनपद इटावा के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने जनपद आगमन के दौरान पार्टी के दो

Read More »
Mohammed irfan

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा थाना फ्रेण्डस कालोनी के जीर्णोद्धार का किया गया उद्घाटन

इटावा 21.11.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना फ्रेण्डस कालोनी के जीणोद्धार का उदघाटन किया गया । महोदय द्वारा सर्वप्रथम अपर

Read More »
Mohammed irfan

खाघ सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की स्टेयरिंग कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न, खाद्य कारोबारियों के बीच जागरूकता अभियान चलायेगा विभाग

इटावा आज नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में खाघ एवं औषधि प्रशासन विभाग की स्टेयरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में आयोजित की

Read More »
Mohammed irfan

इटावा पुलिस ने चचेरी बहन के कातिल को मुठभेड़ में ढेर कर किया गिरफ्तार, कुल्हाड़ी और अवैध हथियार बरामद

भीषण हत्या का सनसनीखेज खुलासा: इटावा, 21 नवंबर, 2025 :इटावा पुलिस ने एक जघन्य हत्या के मामले में चौंकाने वाली कार्रवाई करते हुए, चचेरी बहन

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर