Explore

Search

June 15, 2026 8:08 pm

लेटेस्ट न्यूज़

आगरा-कानपुर हाईवे पर भीषण टक्कर: चावल लदे ट्रक पर ट्रैलर ने मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल

बकेवर (इटावा), 12 नवंबर, 2025: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार की दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा थाना क्षेत्र बकेवर के कुडरिया रजबाह के पास हुआ।

 

ऐसे हुआ हादसा:

खबरों के मुताबिक, इटावा से चावल लादकर औरैया जा रहे एक ट्रक के पीछे से आ रहे एक ट्रैलर ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैलर का चालक अचानक असंतुलित हो गया, जिसके चलते यह भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में ट्रक में लदे चावल के पैकेट पूरे हाईवे पर बिखर गए।

 

राहगीरों और पुलिस ने किया रेस्क्यू:

हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने हाईवे की तैनात “सेवेन” मोबाइल पुलिस टीम की मदद से ट्रैलर में फंसे चालक तेज सिंह (पुत्र बदन सिंह, निवासी करहल) और परिचालक टीकाराम (निवासी ग्राम सेहजपुरा, मैनपुरी) को सुरक्षित बाहर निकालवाया।

 

घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया:

गंभीर रूप सेघायल दोनों व्यक्तियों को तुरंत नेशनल हाईवे की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल, इटावा रेफर किया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

 

यातायात व्यवस्था बहाल:

दुर्घटनाकी सूचना पर मौके पर पहुँचे नेशनल हाईवे के कर्मचारियों ने हादरा (रेस्क्यू उपकरण) की मदद से क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हाईवे से हटाकर अलग करवा दिया, जिससे यातायात प्रवाह सामान्य हो सका।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर