Explore

Search

November 27, 2026 10:01 pm

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

वृद्धा आश्रम सेवा समिति के तत्वावधान में 15 वीं भव्य शनि शोभायात्रा 7 नवम्बर शुक्रवार को धूमधाम से निकाली जाएगी

इटावा। शहर के ग्वालियर रोड स्थित सिद्ध शनि धाम मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वृद्धा आश्रम सेवा समिति के तत्वावधान में 15 वीं भव्य शनि शोभायात्रा 7 नवम्बर शुक्रवार को धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में एक दर्जन से ज्यादा देवी देवताओं की झांकियां भी शामिल होगी। बाहर से आ रही झांकियों के साथ खाटू श्याम की झॉकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। यात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में भव्य भंडारा भी आयोजित होगा।ग्वालियर के प्रसिद्ध शनिश्चरा धाम मंदिर के महंत रोहित दास महाराज भी यात्रा में शामिल रहेंगे ।

बुधवार को यात्रा के संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मंदिर के महंत चंद्रभान जौहरी व कार्यक्रम संयोजक नितिन चतुर्वेदी ने बताया 6 नवंबर 2011 को शनिधाम मंदिर की स्थापना हुई थी इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष शनि शोभायात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा शुक्रवार को शाम 5:00 बजे रामलीला मैदान से शुरू होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य तथा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन समिति की सदस्य सीमा शाक्य शनिदेव का आरती पूजन कर यात्रा का शुभारंभ करेंगी। यात्रा शहर के रामलीला रोड सिंधी मार्केट, तहसील चौराहा, बजाजा लाइन, नगर पालिका चौराहा, पचराहा,छैराहा, टिक्सी मंदिर तिराहा होते हुये शनि धाम मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा के बाद मंदिर परिसर में भव्य भंडारा भी आयोजित होगा।

उन्होंने बताया सुबह शनिदेव का तैलाभिषेक के बाद हवन पूजन व आकर्षक श्रंगार किया जाएगा और शाम को यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बाहर की झांकियां व बैंड शामिल होंगे। जीवंत झांकियों के साथ इलेक्ट्रॉनिक झांकियों को भी यात्रा में शामिल किया गया है। इस बार ग्वालियर के प्रसिद्ध शनिश्चरा धाम मंदिर के महंत रोहित दास महाराज यात्रा में शामिल होने के लिए आ रहे हैं ।नगर वासियों को उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होगा ।

महंत चंद्रभान जौहरी ने नगर वासियों से शनि शोभायात्रा में शामिल होने तथा आरती पूजन के साथ पुष्प वर्षा करने की अपील की है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]