Explore

Search

July 27, 2026 9:41 am

लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई के बावन रामचंद्र यादव की गाय सड़क किनारे बंधी थी, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी गाय की मौके पर ही मौत हो गई

­हरदोई के बावन में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने नशे में धुत चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
यह घटना लोनार कोतवाली क्षेत्र के बावन गांव में हुई। गांव निवासी रामचंद्र यादव की गाय सड़क किनारे बंधी थी, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर का पहिया गाय के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक अत्यधिक नशे में था। ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक को मौके पर ही पकड़ लिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया। बावन चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर