Explore

Search

November 5, 2026 12:25 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पूर्व सीएम अखिलेश यादव का सरकार से सवाल,बीजेपी बताए अमेरिकी राष्ट्रपति पीएम मोदी को किलर क्यों कह रहे

लखनऊ।पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आचार्य नरेंद्र देव जी की जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए कहा कि आचार्य नरेंद्र देव जी समाजवादी विचारों से प्रभावित थे और वे समाजवादी आंदोलन के जनक हैं।

 

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने दावा किया कि देश की खुशहाली का रास्ता समाजवादी आंदोलन से ही होकर निकलेगा।भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि,बीजेपी के लोग फर्जी ज्यादा बोलते हैं। उन्होंने कहा था,स्मार्ट सिटी बनाएंगे,आज बताओ क्या हालत है।

 

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रोजगार और किसानों की आय के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। अखिलेश ने पूछा कि 2 करोड़ नौकरियां कहां हैं,किसान की आय दोगुनी कहां है।

 

अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर भी तीखा हमला किया। अखिलेश ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति हमारे प्रधानमंत्री को किलर’ कह रहे हैं। अखिलेश ने मांग की कि भारतीय जनता पार्टी को देश को बताना चाहिए कि अमेरिका जैसा देश उनके प्रधानमंत्री को इस तरह क्यों कह रहा है।

 

अखिलेश यादव ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को भी याद किया और कहा कि देश को एकजुट करने और रियासतों को खत्म करने में सरदार पटेल जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर