Explore

Search

July 31, 2026 12:55 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक

जनपद इटावा थाना बलरई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं थाना प्रभारी बलरई( प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक) श्री अभय कुमार वर्मा के नेतृत्व में 15.10.2025 को श्री रघुवीर दयाल पाठक इंटर कॉलेज, बलरई में “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें आत्मरक्षा एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई इसके अतिरिक्त बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई ।

साथ ही बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों अथवा निकटतम थाने से संपर्क करें।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर