Explore

Search

September 15, 2026 2:14 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सैफई में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिचि पर श्रद्धासुमन की फूलों की बौछार, अखिलेश ने कहा- उनके रास्ते पर चलने का संकल्प

इटावा: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और सर्वमान्य नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिचि के अवसर पर मंगलवार को सैफई में आयोजित भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें नम आंखों से याद किया। इस मौके पर ‘नेताजी’ के सपनों को आगे बढ़ाने और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव व शिवपाल सिंह यादव सहित पार्टी के तमाम बड़े दिग्गज मौजूद रहे। सभी नेता मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन दर्शन और राजनीतिक विरासत को नमन किया।

 

पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा, “श्रद्धेय नेताजी ने अपना सारा जीवन दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनका सपना था एक समतामूलक समाज का निर्माण। हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हीं के दिखाए हुए रास्ते पर अटल रहकर उनके सपनों को साकार करें।”

इस अवसर पर सांसद धर्मेंद्र यादव, डिंपल यादव, आदित्य यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, विधायक तेजप्रताप यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर मुलायम सिंह यादव के जीवन और संघर्ष से जुड़ी झलकियां भी प्रदर्शित की गईं, जिसने मौके पर मौजूद लोगों के बीच भावनात्मक माहौल बना दिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर