Explore

Search

November 4, 2026 10:47 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

October 3, 2025
Mohammed irfan

इटावा में गाँधी जयंती की ऐतिहासिक शोभायात्रा, फरहान शकील के नेतृत्व में निकली उमड़ा जनसैलाब

बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने दिखाई हरी झंडी, शहर में गूंजा राष्ट्रपिता के संदेशों का नारा   इटावा : 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी

Read More »
Mohammed irfan

फिटनेस और अनुशासन का दोहरा अभियान: एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में ली परेड, कराया व्यापक निरीक्षण

इटावा। 03 अक्टूबर, 2025। जनपद की पुलिस को शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त और अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश

Read More »
Mohammed irfan

इटावा सफारी पार्क में दूसरे दिन अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इटावा, 03 अक्टूबर। इटावा सफारी पार्क मेंवन्यप्राणि सप्ताह 2025 के दूसरे दिन अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुभूति कार्यक्रम का उद्देष्य ग्रामीण पृष्ठभूमि के

Read More »
Mohammed irfan

70 का दूल्हा 35 की दुल्हन,सुहागरात पर कैसे हुई दूल्हे की मौत,पीएम में हुआ बड़ा खुलासा

जौनपुर।उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव के 70 वर्षीय एक बुजुर्ग ने 35 वर्षीय तीन बच्चों की मां

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर