Explore

Search

September 15, 2026 2:08 pm

लेटेस्ट न्यूज़

छात्र छात्राओं ने टीचर्स डे की शुभकामनाएं दी

इटावा कस्बा बकेवर स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल माही पब्लिक मैं टीचर्स डे बड़ी धूम धाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह चौहान ने बच्चों को बताया कि टीचर्स डे प्रथम उपराष्ट्रपति व देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में मनाया जाता है। वह एक महान अर्थशास्त्री और शिक्षाविद थे उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र मै कई अभूतपूर्व कार्य किए थे। इसी के उपलक्ष्य मैं हम टीचर्स डे मनाते हैं। बच्चों ने प्रबंधक दीपक चौहान,निदेशक सोनवीर यादव, उप प्रधानाचार्य सी वी अवस्थी, अध्यापक विवेक अग्निहोत्री, अध्यापिका रोशनी,तान्या,राधा,अंजली,सोनम,निशा, के साथ मिलकर केक काटकर खुशी खुशी टीचर्स डे मनाया। प्रत्येक कक्षा के छात्र छात्राओं ने अपने कक्षा अध्यापक के साथ केक काटकर टीचर्स डे मनाया। सभी अध्यापकों ने छात्र छात्राओं को टीचर्स डे की शुभकामनाएं दी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर