Explore

Search

November 7, 2026 12:50 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में आज दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए आकर्षक दीया मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्ट शिवम दुवे

इटावा पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में आज दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए आकर्षक दीया मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का परिचय देते हुए मिट्टी के दीयों को विभिन्न रंगों, डिजाइनों और आकर्षक सजावट से सुंदर रूप प्रदान किया। बच्चों द्वारा बनाए गए रंग-बिरंगे एवं मनमोहक दीयों ने सभी का मन मोह लिया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि, आत्मविश्वास एवं भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। साथ ही बच्चों को दीपावली के वास्तविक महत्व तथा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी गतिविधियाँ बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम हैं।

 

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर