Explore

Search

June 27, 2026 11:28 pm

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारीयो ने जीएसटी स्लैब में कटौती के लिए प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री का किया धन्यवाद

इटावा! उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा जीएसटी कटौती पर प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री की इस कार्रवाई के लिए जिला अध्यक्ष उघोग मंच भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज ने केंद्र सरकार का किया धन्यवाद!

 

जिला अध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज ने कहा कि जीएसटी दरे घटने से रोजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं सस्ती होगी तथा मध्यम व गरीब परिवार को लाभ मिलेगा!

शिक्षा के विकास में एक सराहनीय कदम उठाते हुए सरकार ने स्टेशनरी वस्तुओं पर भी स्लैब कम किया है!

 

प्रधानमंत्री ने जनता को दिवाली पर एक नया तोहफा दिया है क्योंकि सनातन धर्म में दिवाली पर सबसे ज्यादा वस्तुएं खरीदी जाती हैं जिसमें घरेलू उत्पाद से लेकर कार, बाइक, मकान आदि यही वस्तुएं सबसे ज्यादा खरीदी जाती है! स्लैब कम होने से वस्तुएं सस्ती होगी और खरीदारी अधिक होगी जिससे अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी!

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर