Explore

Search

April 21, 2026 12:23 am

तुरैया नहर पुल में फसा मिला अधेड़ का नहर में सड़ा गला शव देख क्षेत्र में फैली सनसनी,

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम तुरैया क्षेत्र व नहर पुल पर रविवार की शाम करीब 4 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने तुरैया पुल के नीचे एक अज्ञात अधेड़ का सड़ा गला शव फसा देखा।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर पुल के नीचे झाड़ियों में फसे अज्ञात अधेड़ के शव को जैसे ही झाड़ियों से निकाला शव नहर के तेज पानी के वहाब में उमरसेडा पुल की ओर बहने लगा,जिसपर ग्रामीणों के सहयोग से अधेड़ के शव को ग्राम रपटपुरा के समीप निकाल कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

इलाका इंचार्ज उपनिरीक्षक बृजनंदन सिंह ने बताया लगभग 55 वर्षीय अज्ञात शव कई दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह गल और सड़ चुका है,ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त शव कहीं दूर स्थान से बहकर आया है। फिलहाल शव को नहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर