Explore

Search

September 16, 2026 10:15 am

लेटेस्ट न्यूज़

मैनपुरी में भीषण हादसा,एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत,जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे सभी लोग

मैनपुरी।उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई,जबकि एक बच्ची घायल है।ये सभी लोग आगरा से छिबरामऊ जा रहे थे।जीटी रोड हाईवे पर आवागमन लगभग एक घंटे तक बंद रहा।

 

बेवर की ओर से छिबरामऊ जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए कानपुर-आगरा लेन में पहुंच गई।इस लेन पर नवीगंज से आ रहे एक ट्रक से कार बुरी तरह टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दीपक (36), उनकी पत्नी पूजा (34), बेटियां आशी (9), आर्या (4) और बहन सुजाता (50) शामिल हैं।

 

दीपक का परिवार मैनपुरी के ही किशनी थाना क्षेत्र के गांव हरीपुर कैथोली गांव का रहने वाला है।दीपक और उनका परिवार आगरा में भतीजी काव्या चौहान का जन्मदिन मनाकर लौट रहा था।इस दुर्घटना में दीपक की 11 वर्षीय बेटी आराध्या गंभीर रूप से घायल हो गई।उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर