Explore

Search

June 15, 2026 5:54 pm

लेटेस्ट न्यूज़

डीएम ने राज्यपाल के आगमन पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया 

इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने राज्यपाल के आगमन पर तैयारी व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं हेतु निर्देश दिए।

कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में महामहिम राज्यपाल का आगमन कार्यक्रम चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर की कुलाधिपति एवं राज्यपाल, उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल का आगमन गुरूवार को 11 बजे कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के आवासीय परिसर स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस में होगा उनके प्राप्त कार्यक्रम के क्रम में प्रातः 11.40 से दोपहर 12.40 तक कृषि विज्ञान केंद्र, इटावा एवं उसके बाद कृषि अभियंत्रण संकाय के वर्कशॉप का निरीक्षण करते हुए छात्र-छात्राओं के साथ वार्ता करेंगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, अपरजिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर