Explore

Search

September 17, 2026 11:50 am

लेटेस्ट न्यूज़

योगी सरकार का बड़ा ऐलान,सामूहिक विवाह योजना में अब कन्याओं को सिंदूर भी किया जाएगा दान

लखनऊ।ऑपरेशन सिंदूर ने भारत को पूरे विश्व में ख्याति दिलाई है।भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त प्रहार किया।इसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए।अब योगी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बड़ा ऐलान किया है। अब सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाले उपहारों में कन्या को सिंधौरा (सिंदूरदान) भी दिया जाएगा।इतना ही नहीं लाभ लेने के लिए कन्या पक्ष की अधिकतम आय सीमा भी दो लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दी गई है।प्रति जोड़ा खर्च 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये किए जाने का शासनादेश भी जारी किया गया है।

 

जारी शासनादेश में कहा गया है कि कन्या के अभिभावक का यूपी का मूल निवासी होना चाहिए।विवाह योग्य आयु की पुष्टि के लिए स्कूल का रिकॉर्ड,जन्म प्रमाणपत्र,मतदाता पहचान पत्र,मनरेगा जॉब कार्ड और आधार कार्ड मान्य होंगे।योजना में निराश्रित कन्या,विधवा महिला की पुत्री,दिव्यांग अभिभावक की पुत्री और दिव्यांग बेटी को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

जिलास्तर पर डीएम की निगरानी में समाज कल्याण अधिकारी सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराएंगे। कन्या के खाते में 60 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे। 25 हजार रुपये मूल्य की वैवाहिक उपहार सामग्री दी जाएगी। प्रति जोड़ा 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च होगा।

 

इस राशि में विवाह संपन्न कराने वाले पुजारी और मौलवी की दक्षिणा व पारिश्रमिक भी शामिल होगा। 100 या उससे अधिक जोड़ों के विवाह समारोह के लिए जर्मन हैंगर की व्यवस्था की जाएगी। यह पंडाल काफी उम्दा किस्म का होता है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर