माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के संबंध में उद्दघोषित 10 सूत्री एजेंडे के अंतर्गत तृतीय एजेंडा आपदा जोखिम प्रबंधन में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में महिलाओं का नेतृत्व तथा व्यापक सहभागिता का केंद्रीकरण के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,इटावा की सहभागिता में महिला स्वयं सहायता समूहों की आपदा जोखिम न्यूनीकरण मे भूमिका विषय पर एक दिवसीय जनपद स्तरीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी इटावा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिला अग्निशमन अधिकारी सनद कुमार पटेल द्वारा त्वरित अग्नि नियंत्रण की प्रभावी विधियों से परिचय कराया गया विभिन्न प्रशिक्षकों के द्वारा दिए गए प्रशिक्षण के क्रम में जिला आपदा विशेषज्ञ द्वारा केंद्र और राज्य की विभिन्न आपदाओं से कुशलता से निपटने के बारे में समझाया गया। एसडीआरएफ आगरा के प्रशिक्षक सब इंस्पेक्टर नर्वदेश्वर मिश्रा द्वारा अग्नि से सुरक्षा और CPR की विशेष ट्रेनिंग प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम के प्रशिक्षण के क्रम में आपदा विशेषज्ञ अवनीश दुबे द्वारा जनपद में घटित होने वाली आपदाएं एवं राहत राशि का विस्तृत विवरण दिया गया, इसी क्रम में (सर्पदंश) के रूप में आज आपदा जनपद के विभिन्न ब्लॉक से आई सैकड़ों स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सर्प पहचान, सर्पदंश में प्राथमिक उपचार और सर्पदंश से बचाव का विशेष प्रशिक्षण सर्प मित्र आशीष त्रिपाठी द्वारा प्रदान किया। तत्पश्चात जिला प्रशासन,इटावा के प्रतिनिधि मनोज श्रीवास्तव द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर मंच से सम्मानित किया गया।
उक्त प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी इटावा अभिनव रंजन श्रीवास्तव सहित जिला आपदा विशेषज्ञ, अवनीश दुबे, आपदा लिपिक राना बेगम, जिला अग्निशमन अधिकारी,इटावा सनद कुमार पटेल सहित एसडीआरएफ आगरा टीम से आए प्रशिक्षकगण में सब इंस्पेक्टर नर्वदेश्वर मिश्रा,प्रदीप कुमार यादव, सीडीआर विजेंद्र बाबू कांस्टेबल अमरजीत यादव
उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ पीयूष दीक्षित ने किया।











