Explore

Search

June 17, 2026 1:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इटावा : समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फरहान शकील और उनकी कमेटी के सदस्यों ने आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों व निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद स्मारक पर जाकर नम आँखों से शहीदों को याद किया और देशभक्ति के उनके बलिदान को सलाम किया। 

 

यह कायराना हमला पूरा देश एकजुट है”फरहान शकील

फरहान शकील ने मीडिया से बातचीत में इस घटना को कायराना हमला बताते हुए कहा कि पूरा देश इस जघन्य आतंकी घटना की निंदा कर रहा है और शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा इस हमले में जिन बहादुर जवानों और मासूम नागरिकों ने अपनी जान गँवाई, उनके परिवारों के साथ हमारी गहरी संवेदनाएँ हैं। यह आतंकवादियों की हार और देश की एकता की जीत है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हाशिम मिर्जा जफर हुसैन बाबू‌जैनुल आबदीन आरिफ हुसैन सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने शहीदों को भावभीली श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर