Explore

Search

September 16, 2026 9:49 am

लेटेस्ट न्यूज़

उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला ईकाई का पुनर्गठन, अर्चना कुशवाहा बनीं पुनः महिला जिलाअध्यक्ष, नरगिस बनीं शहर अध्यक्ष, छः जिलाउपाध्यक्ष,तीन जिला महामंत्री सहित बाईस सदस्यीय कमेटी निर्वाचित

इटावा आज प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इटावा जनपद प्रभारी सर्वेश सिंह चौहान की उपस्थिति में उनके आवास पर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला इकाई का जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित,जिला महामंत्री रिषी पोरवाल,जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, शहर अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अभय टंडन, प्रदेश महिला मंत्री श्री मती गुड्डी बाजपेई, संरक्षक श्री मती सुशीला राजावत की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया, कमेटी में अर्चना कुशवाहा को पुनः जिला महिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया, नरगिस को शहर अध्यक्ष,तथा ममता दुबे को लाइन पार अध्यक्ष बनाया गया, जिला महामंत्री पद को जिम्मेदारी रेनू शुक्ला, चित्रा परिहार तथा मंजू लता दुबे को दी गयी,बर्षा दुबे को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया, जिला उपाध्यक्ष पद पर पूजा श्रीवास्तव, अर्चना अग्रवाल, पूजा टंडन,सोनी यादव, वंदना वर्मा तथा वंदना सिंह चयनित हुई, जिला संगठन मंत्री का पद ज्योती पालीवाल को दिया गया, तनु वर्मा, चंचल तिवारी, लक्ष्मी नारायण को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया , सीता मिश्रा को बढ़पुरा ब्लाक कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया, सदस्य जिला कार्यकारिणी सुशीला तिवारी, सुमन त्रिपाठी, संगीता तथा मीना कुशवाहा को बनाया गया।

मीटिंग के अंत में सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख कर पहलगांव कश्मीर में आतंकवादी हमले मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर