Explore

Search

May 9, 2026 3:06 am

लेटेस्ट न्यूज़

  बढ़पुरा ब्लॉक कार्यालय के सामने ट्रक की टक्कर में गन्ना जूस ठेली बाला एवं बाइक सवार सहित दो व्यक्ति हुए घायल।

उदी:थानां बढ़पुरा क्षेत्र कस्वा उदी मोड़ इटावा-ग्वालियर मार्ग स्थित बढ़पुरा ब्लॉक कार्यालय के सामने ट्रक की टक्कर में गन्ना जूस ठेली बाला एवं बाइक सवार सहित दो व्यक्ति हुए घायल टक्कर में ठेली व बाइक हुई क्षतिग्रस्त।सूचना पर पुलिस द्वारा घायलों को जिला चिकित्सालय इटावा भर्ती कराया गया।

बढ़पुरा थानां के ग्राम बीधुपुरा निवासी ठेली पर गन्ना जूस बेचने का कार्य करने बाला अजय पुत्र रविन्द्र गुरुवार देर रात कालीवाहन मंदिर मेला से बापस अपने घर जा रहा था कि तभी इटावा की ओर से आ रहे ट्रक के चालक ने तेज गति से आकर जूस ठेली में टक्कर मार दी गयी जिससे ठेली क्षतिग्रस्त होकर पलट गयी एवं अजय बुरी तरह घायल हो गया। ट्रक ने ठेली को टक्कर मारने के बाद सामने से आ रहे मध्यप्रदेश के जनपद भिण्ड थानां फूप के ग्राम निवुआ चौकी निवासी उदलप्रसाद पुत्र रामदुलारे की बाइक में भी टक्कर मार दी गयी जिसमें उदलप्रसाद गंभीर घायल हो गए।सूचना पर कस्वा उदी मोड़ पर गस्त कर रही थानां बढ़पुरा पुलिस द्वारा घायलों को जिला चिकित्सालय भेजने के साथ ही ट्रक को कब्जे में लिया गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर