Explore

Search

June 15, 2026 11:28 pm

लेटेस्ट न्यूज़

परशुराम सेवा समिति का होली मिलन समारोह संपन्न, संगठन में एक जुटता जरूरी है : डॉ. सुशील सम्राट

इटावा  परशुराम सेवा समिति द्वारा बड़े ही धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन इंडियन ऑयल पुलिस चौकी के बगल में स्थित हनुमान मंदिर औरैया में किया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पार्चन करके समारोह का शानदार शुभारंभ किया। अध्यक्षता संरक्षक निर्मल पांडेय ने की l संचालन प्रशांत अवस्थी प्रखर ने किया l इटावा से आये भजन गायक प्रखर गौड ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुशील सम्राट ने कहा कि रंगों का यह त्यौहार उमंग और उल्लास से भरा त्यौहार है। यहां सब एक दूसरे से गिले शिकवे मिटाकर गले मिलते हैं। रंगों से सरोबार लोग जब एक दूसरे को होली की बधाई देते हैं तो यह क्षण आलौकिक होता है। उन्होंने कह कि संगठन में एक जुटता जरूरी है l प्रदेश उपाध्यक्ष के के चतुर्वेदी ने कहा कि यह त्यौहार भाई चारे का त्यौहार है इसमें आपसी मन मुटाव दूर होता है। यह त्यौहार हम सभी को एकता की सूत्र में बांधता है। प्रदेश मंत्री अखिलेश त्रिवेदी ने जीवन में संस्कारों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए होली का त्यौहार हमारी संस्कृति की आत्मा बताया। संरक्षक निर्मल पांडेय ने कहा कि होली का त्यौहार हमारी एकता के धागों में बांधता है। इससे पहले स्थानीय कवियों ने काव्य पाठ कर समा बांध दिया और आए अतिथियों को ताली बजाने को मजबूर कर दिया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र देव दुबे, अनुभव पांडेय, प्रखर गौड़ीय, आलोक दुबे, राज तिवारी, अविनाश अग्निहोत्री, अखिलेश îत्रिवेदी उर्फ बॉबी, सत्य नारायण, योगेश मिश्रा प्रधान, राकेश तिवारी, रविंद्र चतुर्वेदी, संदीप चतुर्वेदी, रामू अवस्थी, मिथुन मिश्रा, मुखिया पंडित जी, श्याम किशोर शुक्ला, निर्मल, पंकज अवस्थी एड., निखिल द्विवेदी, अमर नाथ अवस्थी, आशू अवस्थी, रमेश चन्द्र मिश्रा, ओम शंकर मिश्रा गुरु, रिशू दीक्षित, ओपी अवस्थी, योगेश मिश्रा उर्फ लल्ला तिवारी, अनिल त्रिवेदी, नितिन तिवारी, गोपाल दुबे, सौरभ, राहुल पंडित जी, रमा शंकर पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, बलदाऊ सिंह, शैलेंद्र पांडेय, राधा कृष्ण मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर