इटावा, 12 मार्च 2025: आगामी त्योहारों होलिका दहन/होलिका रंगोत्सव, रमजान और ईद उल फितर के साथ-साथ जनपद की कानून व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिलाधिकारी इटावा श्री अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार ने आज थाना जसवन्तनगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने आमजन को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया और सभी से त्योहारों को शांतिपूर्वक और प्रेमभाव से मनाने की अपील की।
जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अराजकता, शांति व्यवस्था को बिगाड़ने या माहौल खराब करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही, ड्रोन कैमरों के माध्यम से क्षेत्र की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। 
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा अभयनाथ त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी इटावा अभिनव रंजन श्रीवास्तव और पुलिस तथा प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे
यह खबर जनपद इटावा में आगामी त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की तैयारियों को दर्शाती है।
Author: Mohammed irfan













