Explore

Search

June 22, 2026 12:10 am

लफ़्ज़ों की दास्ताँ का हुआ भव्य विमोचन, कुलपति ने की सराहना

सैफई/उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई को भव्य कार्यक्रम के बीच लफ़्ज़ों की दास्ताँ पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक डॉ. अक्षय गुप्ता द्वारा लिखी गई है, जो वर्तमान में सामुदायिक चिकित्सा विभाग में जूनियर रेज़िडेंट के पद पर कार्यरत हैं। इस खास अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.पी0के जैन ने पुस्तक का औपचारिक विमोचन किया।

 

पुस्तक के बारे में बात करते हुए लेखक डॉ. अक्षय गुप्ता ने कहा कि “लफ़्ज़ों की दास्ताँ एक ऐसी यात्रा है, जहां हर शब्द अपनी कहानी बयां करता है। यह किताब पाठकों को भावनाओं की गहराइयों में ले जाती है, जहां हर लफ़्ज़ दिल की आवाज़ बनकर उभरता है। मोहब्बत की दास्ताँ हो या जीवन के संघर्ष की गाथा, हर कविता एक नई सोच और एहसास की गूंज लिए हुए है।

 

विमोचन के बाद कुलपति डॉ.पी के जैन ने पुस्तक की कुछ पंक्तियाँ पढ़ीं और इसकी सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक साहित्य प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन योगदान है। उन्होंने डॉ. अक्षय गुप्ता के लेखन की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

सभी अतिथियों का स्वागत गुलाब का पुष्प देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रश्मी भुजाड़े (एसोसिएट प्रोफेसर, सामुदायिक चिकित्सा), खुशी शर्मा (एमबीबीएस सत्र 2023) और प्रकाश झा (एमबीबीएस सत्र 2023) ने किया।

 

इस दौरान विश्वविद्यालय के अनेक चिकित्सक, सीनियर और जूनियर रेज़िडेंट्स उपस्थित रहे, जिन्होंने लेखक को बधाइयाँ दीं और पुस्तक को उत्सुकता से सराहा। पूरे आयोजन में साहित्य और चिकित्सा के संगम की अनूठी झलक देखने को मिली।

 

कार्यक्रम में प्रति-कुलपति डॉ. रमाकांत यादव, माननीय रजिस्ट्रार डॉ. चंद्रवीर सिंह, डीन (फैकल्टी ऑफ मेडिसिन) डॉ. आदेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह, डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. आलोक दीक्षित और सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर