Explore

Search

June 21, 2026 11:05 pm

लालपुरा जैन मंदिर मे सन्मतिसागर महाराज का मनाया गया 87 वां जन्म जयंती महामहोत्सव

दिव्य तपस्वी आचार्य श्री सुंदर सागर महाराज जी के आदेशानुसार हुऐ कार्यक्रम

फोटो कैप्शन-गुरूजी की मूर्ति का अभिषेक करते भक्त गण

पूजन मे सम्मिलित श्रृद्वालुओं

इटावा-शहर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा मे प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक व शांति धारा पुजारियों द्वारा की गई इसके उपरांत तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज जी का 87 वां जन्म जंयती महामहोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

दिव्य तपस्वी आचार्य श्री 108 सुंदर सागर महाराज जी के आदेशानुसार कार्यक्रम किये गए।आचार्य सन्मति सागर महाराज जी की मूर्ति का केसर जल दूध,दही घी से अभिषेक व शांति धारा भक्तों द्वारा की गई आचार्य श्री पूजन फल ,फूल हरे नरियल चढाये गये आचार्य श्री सुंदर सागर महाराज जी का भी पूजन किया गया 86 दीपकों से आचार्य श्री महाआरती भक्ति नृत्य के साथ की गई जिसमें विमल सन्मति भक्त परिवार मे भूपेंद्र जैन वीरेंद्र जैन संतोष जैन पीयूष जैन सोनू जैन राजू जैन रवि जैन चीता जैन सुनील जैन सींकू जैन रिंकू जैन भोलू जैन मीडिया प्रभारी चौ अभिनंदन जैन नंदू विमल जैन आदि लोग मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर