Explore

Search

June 22, 2026 2:48 am

राईन समाज के जिलाध्यक्ष बने साजिद 

इटावा। आल इंडिया जमीअत उर राईन के युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राईन समाज के जिलाध्यक्ष रईसुद्दीन राईन व प्रमुख महासचिव जैनुल आब्दीन ने युवा जिलाध्यक्ष साजिद अली अशरफी को बनाया है।

इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष साजिद अली अशरफी ने कहा कि राईन समाज ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है इसमें मेरा सबसे पहला काम समाज के गरीब बच्चांे को शिक्षा के लिए प्रेरित करना व समाज की गरीब बेटियांे की शादी मंे मदद कराना है। साजिद अली अशरफी ने कहा कि राईन समाज की एकता और सशक्तिकरण के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। उनका लक्ष्य समाज के युवाओं को शिक्षित कर उन्हें बेहतर रोजगार और व्यवसाय के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके अलावा, वे गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य करेंगे। सभी ने उम्मीद जताई कि साजिद अली अशरफी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। बधाई देने वालांे मंे हाजी मुनब्बर हुसैन राईन, अब्दुल जब्बार राईन, सलमान राईन, राशिद अली अशरफी, इंतखाब आलम राईन आशू, तारिक कमर राईन, हसन राईन, मन्नान राईन ने बधाई दी है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर