Explore

Search

April 16, 2026 8:10 pm

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान के तहत भरथना में मार्क्सवादी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर बजट की प्रतियों में आग लगाई

भरथना- किसान व गरीबविरोधी बजट के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान के तहत भरथना में मार्क्सवादी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर बजट की प्रतियों में आग लगाई।

 

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए माकपा जिलासचिव मंडल के सदस्य कामरेड अनिल दीक्षित ने कहा कि यह बजट पूरी तरह किसान, युवा, छात्रों और महिलाओं के खिलाफ व पूंजीपतियों को फायदा पहुँचाने की साजिश का पुलंदा हैं। एमएसपी, खाद पर सब्सिडी, फसल बीमा जैसे किसान से जुड़े सवालों पर बजट में कुछ भी नहीं है। बढती बेरोजगारी पर अंकुश लगाने के बजाय निजीकरण को बढ़ावा देकर व ग्रामीण क्षेत्र में मनरेगा योजना का बजट कम करके युवावर्ग के आगे गहन संकट खड़े कर दिए हैं। का0 रामप्रकाश पोरवाल ने महिलाओं तथा छात्रों को बजट में अनदेखा करने की आलोचना करते हुए मध्यम वर्ग को भ्रमित करने वाला बजट करार दिया। सभा के बाद लौंगश्री तिराहे पर नारेबाजी करते हुए बजट में आग लगाई गई। इस मौके पर इतवारी लाल, सुरेश सिंह यादव, आपेन्द्र कुमार प्रधान, रामप्रकाश, बाबू सिंह, पिंटू यादव बिल्लू केशरी ने भी बजट का विरोध किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर