Explore

Search

September 24, 2026 12:11 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा को 4 सर्वे में बंपर बहुमत,बन सकती है डबल इंजन की सरकार, ⅓ पर सिमट रही आप

नई दिल्ली।केंद्र शासित राज्य दिल्ली में विधानसभा चुनाव का आज मतदान खत्म हो गया। अब एग्जिट पोल नतीजों की बारी है।अब तक (6.45 बजे) पांच एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं।इनमें से चार में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिखाया गया है।जिन चार सर्वे में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाया गया है,उनमें चाणक्या स्ट्रैटजी,JVC Poll, पीपुल्स इनसाइट,पीपुल्स पल्स शामिल है।मैट्रिज के एग्जिट पोल सर्वे में भाजपा और आप में कांटे की टक्कर दिखाई गई है।

 

चाणक्य स्ट्रैटजी ने अपने सर्वे अनुमानों में भाजपा को 39-44 सीटें मिलने का अनुमान जताया है,जबकि सत्ताधारी आप को 25 से 28 सीटों तक सिमटने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस को सिर्फ 2 से 3 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

 

Times Now- JVC के एग्जिट पोल में भी भाजपा को 39-45 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जबकि सत्ताधारी आप को 22 से 31 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस को सिर्फ 0 से 2 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

 

पीपुल्स इनसाइट ने अपने सर्वे में भाजपा को 40 से 44 सीटें मिलने का अनुमान जताया है,जबकि सत्ताधारी आप को 25 से 29 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

 

पीपुल्स पल्स ने अपने सर्वे में भाजपा को 51 से 60 सीटें मिलने का अनुमान जताया है,जबकि सत्ताधारी आप को 10 से 19 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस सर्वे में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने की बात कही गई है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर