Explore

Search

April 16, 2026 6:25 pm

बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत भारतीय स्टेट बैंक ने प्रतिभाशाली छात्राओं को किया सम्मानित।

ETAWAH 05 फरवरी 2025 को भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा इटावा द्वारा थियोसॉफिकल इण्टर कॉलेज, एस0डी0फील्ड, इटावा में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्राओं हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हमारे विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप मिश्रा ने विद्यालय में पधारे भारतीय स्टेट बैंक इटावा के क्षेत्रीय प्रबंधक मिथलेश कुमार, मुख्य प्रबंधक नवनीत सिंह राठौर, प्रबंधक (एच.आर.) हेमन्त धनवीक, सेवानिवृत प्रबंधक श्री प्रतिभाशंकर दीक्षित का स्वागत किया। बैंक से आये प्रबंधक ने विद्यालय की तीन छात्राओं क्रमशः प्रांजलि मिश्रा, प्रिंसी पाल, महिमा कटियार को सीनियर वर्ग में शीर्ष स्थान आने पर भेंट स्वरूप साइकिलें प्रदान की और विद्यलय को इंसीनेटर मशीनें भेंट की जिसका प्रयोग पैड को नष्ट करने में किया जाता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक मिथलेश कुमार ने बच्चों को उत्साहवर्धन करते हुए छात्राओं को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी जिससे उनका अध्ययन सुचारू रूप से चल सके।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक अपनी कुल आय के 1 प्रतिशत भाग से इसी तरह के सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन करता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि छात्रायें हमारे समाज की कीमती रत्न हैं तथा अपने जीवन में सोशल मीडिया उतना ही आवश्यक है जितनी की भोजन में मिर्च। प्रधानचार्य महोदय ने भारतीय स्टेट बैंक से आये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालय में करते रहे जिसके लिए विद्यालय परिवार सदैव उनका आभारी रहेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अमित शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक/शिक्षिकओं का योगदन रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर