Explore

Search

November 25, 2026 12:38 am

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

क्या है डंकी रूट, जिससे जाकर अमेरिका में फंस गए भारतीय

एक्सप्लेनर: क्या है डंकी रूट, जिससे जाकर अमेरिका में फंस गए भारतीय;कहां से आया शब्द अमेरिका के टेक्सास से 205 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर सेना का विमान अमृतसर आ रहा है। आज दोपहर को अमेरिकी सेना का यह विमान आ जाएगा। इन सभी लोगों के बारे में कहा जा रहा है कि ये डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंच गए थे।पंजाब, हरियाणा जैसे भारत के राज्यों से ये लोग अच्छी जिंदगी और आजीविका की चाह में पहुंचे थे, लेकिन अब उन्हें वापसी की फ्लाइट में बिठा दिया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार शुरुआती दौर में 5000 भारतीयों को अमेरिका ने वापस भेजने की बात कही है, जबकि कुल लिस्ट करीब 18 हजार लोगों की लोगों की है। आज अमृतसर पहुंचने वाली फ्लाइट में ज्यादात भारतीय वही हैं, जो अवैध रूट से अमेरिका निकले थे।

 

अब तक इन लोगों की पहचान के बारे में राज्य सरकारों का फिर होम मिनिस्ट्री को कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल एनआईए, पुलिस और होम मिनिस्ट्री सभी अलर्ट पर हैं क्योंकि वापस लौटाए जा रहे लोगों में से कुछ आदतन अपराधी हैं तो कई गैंगस्टर भी हो सकते हैं। पुलिस को तो यह भी उम्मीद है कि इन लोगों में से कई ऐसे हो सकते हैं, जिनके प्रत्यर्पण की कोशिशें की जा रही थीं। ऐसे करीब 100 लोग हैं, जिनमें से 20 अकेले अमेरिका में ही थे। वापस लौटने के बाद इन लोगों की पहचान की जाएगी और फिर आगे का फैसला होगा। फिलहाल अमेरिका के साथ भारत की यह सहमति है कि जो लोग भी अवैध रूप से गए थे, उन्हें वापस लिया जाएगा।

 

इस वाकये से लोगों के जेहन में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर ‘डंकी रूट’ क्या है, जिसके जरिए लोग अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों में पहुंच जाते हैं। फिर इसका नाम डंकी क्यों पड़ा। दरअसल डंकी रूट शब्द पंजाबी भाषा से निकला है, जिसमें डंकी का अर्थ एक स्थान से दूसरे स्थान पर उछलकर पहुंचने से है। इसी बात से डंकी रूट शब्द जन्मा, जिसका इस्तेमाल करते हुए लोग भारत से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन जैसे तमाम देशों में पहुंच जाते हैं। ऐसा करने के लिए अकसर लोग ट्रैवल एजेंट्स का सहारा लेते हैं और अवैध दस्तावेज तैयार कराते हैं। कई बार इस रूट का लाभ लेते हुए खूंखार अपराधी भी घटनाओं को अंजाम देकर देश छोड़कर निकल जाते हैं।

 

लौटने वालों के साथ क्या करेगी पंजाब सरकार, डीजीपी ने बताया

 

इस बीच पंजाब के डीजीपी गौरव यादव का कहना है कि सरकार वापस लौटे लोगों से दोस्ताना रुख रखेगी। हालांकि अपराधिक इतिहास वाले लोगों की अलग से पहचान की जाएगी और जरूरी ऐक्शन होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल तो हम जानते ही नहीं हैं कि कौन आ रहा है और उनके खिलाफ क्या केस दर्ज हैं। एक ट्रैवल एजेंट ने बताया कि बड़ी संख्या में पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के युवा इस जाल में फंसते हैं। इसके चलते उन्हें कई बार बड़ी रकम खोनी पड़ती है।

 

किन राज्यों के लोग ज्यादा फंस रहे डंकी रूट के जाल में

 

कई बार तो इन लोगों के आगे जान का खतरा भी होता है। फिर भी लोग एक अच्छी जिंदगी की तलाश में ऐसा रिस्क लेते हैं। अमेरिका को लेकर ड्रीम बेचे जाने का भी असर है। ऐसा ही केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना औऱ आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी दिखता है। डंकी रूट का इस्तेमाल पश्चिमी देशों के लिए अधिक होता है क्योंकि वहां एंट्री मिलना अन्य क्षेत्रों के मुकाबले थोड़ा मुश्किल है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]