Explore

Search

November 24, 2026 8:59 am

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

ममता कुलकर्णी को लगा बड़ा झटका,महामंडलेश्वर पद से हटाया गया,किन्नर अखाड़े से भी निष्कासित,महाकुंभ में ली थी संन्यास की दीक्षा

प्रयागराज।महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को बड़ा झटका लगा है। ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है।साथ आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी पद से निष्कासित कर दिया गया है।दोनों को किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है।यह फैसला किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास द्वारा लिया गया है।जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर की नियुक्ति होगी।

 

बता दें कि महाकुंभ में फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने हाल ही में महाकुंभ में संन्यास ग्रहण करने की घोषणा की थी। इस दौरान ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े में आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की थी।इसके बाद संगम तट पर पिंडदान कर ममता कुलकर्णी संन्यास की दीक्षा ली थी।ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में श्री यमई ममता नंद गिरि नाम से आध्यात्मिक पहचान दी गई थी और महामंडलेश्वर बनाया गया था।जब से ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया गया तब से ही अखाड़े में विरोध के स्वर उठने लगे। किन्नर अखाड़े के सदस्यों ने इस निर्णय पर आपत्ति जताई और इसे अखाड़े की परंपराओं के खिलाफ बताया।इस विवाद के बीच किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने कठोर कदम उठाते हुए ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को अखाड़े से निष्कासित करने का फैसला लिया।ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर कई संत नाराजगी जता चुके हैं।उनके मुताबिक ऐसे प्रतिष्ठित पद के लिए सालों के आध्यात्मिक अनुशासन और समर्पण की जरूरत होती है।फिर कैसे ममता को एक ही दिन में महामंडलेश्वर चुन लिया गया।

 

बता दें कि किन्नर अखाड़ा अब नए महामंडलेश्वर और आचार्य की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा। किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि किन्नर अखाड़ा अपनी परंपराओं और अनुशासन को बनाए रखने के लिए सख्त फैसले लेने से पीछे नहीं हटेगा।ममता कुलकर्णी की संन्यास यात्रा विवादों में घिर गई हैं,जहां एक ओर उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग को अपनाने का दावा किया,वहीं दूसरी ओर किन्नर अखाड़े ने उन्हें अपने पद से हटा दिया।अब देखना होगा कि इस फैसले के बाद ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी क्या कदम उठाती हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]