Explore

Search

July 29, 2026 11:23 am

लेटेस्ट न्यूज़

नुमाइश में स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम लाने के उद्देश्य से पम्पलेटो के माध्यम से वृहृद जन जागरुकता स्वच्छता अभियान चलाया।

इटावा। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष ज्योति सन्टू गुप्ता व विनय माणि त्रिपाठी अधिशाषी अधिकारी की देखरेख मे तथा स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के ब्रांड एम्बेसडर डॉ. हरीशंकर पटेल के नेतृत्व में नुमाइश में स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम लाने के उद्देश्य से पम्पलेटो के माध्यम से वृहृद जन जागरुकता स्वच्छता अभियान चलाया

डॉ. हरीशंकर पटेल ने नुमाइश के दुकनदारो तथा आम जनमानस को जागरूक कर महत्वपूर्ण जानकारियाँ में कूड़े को अलग करने के फायदे बताये, पर्यावरण संरक्षण कूड़े को अलग करने से हम पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रख सकते हैं, स्वास्थ्य लाभ, कूड़े को अलग करने से हम बीमारियों को फैलने से रोक सकते हैं। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नत्थीलाल कुशवाहा ने कूड़ेदानों का उपयोग, घरों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदानों का उपयोग करें, कूड़े को वर्गीकृत करें कूड़े को वर्गीकृत करें, जैसे कि कागज़, प्लास्टिक, गिलास, और अन्य। कार्यक्रम मंे इन्जी. राजेश कुमार वर्मा, डॉ. रमेश चन्द्र प्रधानाध्यापक, अशोक यादव प्रधानाध्यापक, अनिल राजपूत प्रधानाध्यापक, कुलदीप सक्सेना प्रधानाध्यापक, राजेश सिंह स. अध्यापक, संजीव शाक्य सहायक अध्यापक, मंजूलता राजपूत स. अध्यापक, डॉ. अनिल शंकर, सफाई नायक रजनीश राठौर आदि मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर