Explore

Search

April 23, 2026 2:09 pm

कांग्रेस कार्यालय इटावा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर पुष्प अर्पित किए गए।

इटावा | 30 जनवरी 2025 को कांग्रेस कार्यालय इटावा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद सरकारी कोल्ड स्टोर एवं नुमाइश में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि 30 जनवरी 1948 देश के इतिहास में एक काले दिन के तौर पर दर्ज है इस दिन दिल्ली के बिडला हाउस परिसर में नाथूराम गोडसे नामक व्यक्ति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।

शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा गांधी जी ने देश को आजाद करने के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन किया उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। आज के दिन शहीद दिवस के रूप में भारत के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को याद किया जाता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप मलखान सिंह यादव, पल्लव दुबे,प्रेम किशोर द्विवेदी,वाचस्पति दुबे, सरवर अली,सोजेव रिजवी,आसिफ जादरान,सतीश शाक्य, अवनीश वर्मा,तेजस शुक्ला,इकबाल खान मोहसिन अली आदि लोग उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर