Explore

Search

July 29, 2026 11:23 am

लेटेस्ट न्यूज़

ओपीडी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

सैफई इटावा। 30 जनवरी (अनिल कुमार पाण्डेय)। उ0प्र0 आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के ओपीडी में सड़क सुरक्षा माह के अर्न्तगत सड़क सुरक्षा के प्रति आम-जन को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें पैरामेडिकल स्टूडेन्ट्स (इमर्जेसी एवं ट्रामा) ने नुक्कड नाटक कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सड़क सुरक्षा हेतु शपथ भी दिलायी गयी। कार्यक्रम में फैकेल्टी, मेडिकल स्टूडेन्ट्स तथा पैरामेडिकल स्टूडेन्ट्स (इमर्जेसी एवं ट्रामा) तथा ओपीडी में आये मरीजों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ ली।

कार्यक्रम में कुलपति प्रो0 (डा0) पीके जैन, प्रतिकुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव, संकायाध्यक्ष डा0 आदेश कुमार, कुलसचिव डा0 चन्द्रवीर सिंह, एसडीएम सैफई कौशल किशोर, सीओ सैफई पाहुप सिंह, वित्त निदेशक जगरोपन राम, डा0 आई के शर्मा, डा0 सोमेन्द्र पाल सिंह, डिप्टी एमएस इमर्जेंसी डा0 विश्वदीपक, डा0 अतुल मिश्रा, डा0 राजमंगल यादव, ओपीडी प्रभारी डा0 गणेश कुमार वर्मा, डा0 समीर गुप्ता, डा0 नज्मुल इस्लाम, मुख्य नर्सिंग अधीक्षिका लवली जेम्स मेडिकल स्टूडेन्ट्स तथा इमर्जेसी एवं ट्रामा स्टूडेन्ट्स (पैरामेडिकल) उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एसडीएम सैफई कौशल किशोर ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करें। नशे में वाहन न चलायें, ओवर स्पीड से बचें। इसके साथ ही दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा सीट बेल्ट जरूर लगायें। सीओ सैफई पाहुप सिंह ने कहा कि तेज गति में वाहन न चलायें तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर