Explore

Search

September 15, 2026 4:32 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए नया कैंपेन गाना भाजपा दिल्ली में किया जारी

नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वजह से नया कैंपेन गाना भाजपा दिल्ली में रिलीज किया है।इस गाने में भाजपा द्वारा संकल्प पत्र में किए गए वादों का जिक्र किया गया है।गाने में बताया गया है कि यदि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो दिल्लीवासियों को इससे क्या लाभ मिलेगा और कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

 

भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कैंपेन गाना को पोस्ट किया है। गाने को शेयर करते हुए भाजपा ने लिखा है कि भाजपा दिल में,दिल में,भाजपा दिल्ली में।

 

बता दें कि भाजपा द्वारा आज दिल्ली में 40 से ज्यादा जनसभाओं का आयोजन किया गया है।इसके साथ ही आज गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जनसभाएं और रैलियां करेंगे।अमित शाह आज दो रोड शो और एक जनसभा को संबोधित करेंगे तो वहीं योगी आदित्यनाथ भी दो जनसभाएं करेंगे।

 

बता दें कि कुछ दिन पहले भी भाजपा ने एक कैंपेन गाना जारी किया था।इस गाने का टाइटल जो राम को लेकर आए, उनका राज होगा दिल्ली में था।इस गाने में दिल्लीवासियों की परेशानियों को उजागर किया गया था,जैसे कि प्रदूषण,पीने के पानी की समस्या और गंदी होती जा रही यमुना आदि के बारे में बात की गई थी।

 

आम आदमी पार्टी ने भी फिर लाएंगे केजरीवाल के टाइटल से चुनाव के लिए अपना कैंपेन गाना जारी किया था। 3.29 मिनट के इस गाने में आप के कार्यकाल के दौरान उसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया है और इसे मतदाताओं के साथ जुड़ाव स्थापित करने के उद्देश्य से बनाया गया है। साथ ही यह शासन में निरंतरता पर जोर देता है।

 

बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजें आएंगे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर